Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: मध्‍य प्रदेश में नगरीय निकाय दो चरणों और पंचायत चुनाव तीन में होंगे, जल्द आ सकता है कार्यक्रम

nikay-chunav

nikay-chunav

Local Body Elections भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव दो और पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। अतिरिक्त संवेदनशील मतदान केंद्रों में वीडियो कैमरे लगवाए जाएंगे और संवेदनशील मतदान केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए पुलिस बल का पर्याप्त इंतजाम रखा जाए। यह निर्देश राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह डॉ.राजेश राजौरा और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के साथ बैठक में दिए।

बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता शांतिपूर्ण चुनाव कराना है। निकाय चुनाव दो और पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके हिसाब से लिए पुलिस बल की तैनात की कार्ययोजना बनाई जाए। चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। जितने भी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र रहेंगे, उन सभी में वीडियो कैमरे लगवाए जाएंगे।

 

पुलिस बल के इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। साथ ही बताया गया कि पहली बार नामांकन-पत्र में गलत जानकारी देने पर छह महीने की सजा और 25 हजार स्र्पये के जुर्माने का प्रविधान रहेगा। निकाय चुनाव में सामान्य के साथ-साथ व्यय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में आयोग के सचिव दुर्ग विजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version