Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: बड़ा मलहरा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी कोरोना पॉजिटिव

30 10 2020 pradyuman singh

आशीष शुक्ला..

सागर। बड़ामलहरा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की अचानक तबियत खराब हो गई। गुरूवार की रात उन्हें दमोह ले जाया गया था जहां से शुक्रवार को उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

इधर सागर मेडिकल कालेज से प्राप्त रिपोर्ट में प्रद्युम्न सिंह को कोरोना पॉजिटिव आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह बड़ामलहरा में जनसंपर्क कर रहे थे। देर शाम अचानक ही उनकी तबियत खराब हो गई जिन्हें पहले दमोह अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें राजधानी भोपाल रेफर किया गया है। खबर है कि उन्हें फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी।

सागर जिले में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या में अब लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को 17 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि की गयी है। श्री लोधी को इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

 

Exit mobile version