Friday, May 1, 2026
Latest:
katniLatest

बड़ी खबर: देर रात Z सुरक्षा में कटनी पहुंची Corona वैक्सीन की 8300 डोज, 16 को होगा टीकाकरण का श्री गणेश

कटनी। कोरोना वैक्सीन की 8300 डोज कल बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस सुरक्षा में कटनी पहुंच गई है। वैक्सीन को ब्लड बैंक के बाजू में जिला वेक्सीन स्टोर में रखा गया है।

जहां से शुक्रवार को वैक्सीन को ग्रामीण क्षेत्रों में भेज जाएगा। वेक्सिनेशन का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। पहले चरण में 2 हजार 343 गवर्नमेंट हेल्थ वर्करों को वेक्सीन की पहली डोज दी जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटनी जिले में पहला चरण 16 जनवरी, 18 जनवरी, 20 जनवरी और 21 जनवरी को आयोजित किया गया है।

एक दिन में केवल 400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। विदित हो कि जिले में जिला चिकित्सालय सहित रीठी, उमरियापान, बड़वारा और विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल में वेक्सिनेशन किया जाएगा। पहले चरण में 2343 हेल्थ वर्कर्स को पहला डोज देने के 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम