Coronajabalpur

बड़ी खबर: जबलपुर मेडिकल कॉलेज का पीजी स्टूडेंट सहित 7 पॉजिटिव

आशीष शुक्ला..

जबलपुर – सोमवार की रात मिली रिपोर्ट्स में कोरोना के सात नये मरीज पाये गये हैं ।

नये कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती आदर्श नगर में स्वीट्स एवं बेकरी शॉप का संचालक राईट टाउन निवासी 37 वर्ष का पुरुष, लिटिल किंगडम स्कूल के पास अनमोल हाईट्स के आगे महर्षि अरविंद वार्ड निवासी 26 साल की महिला, सरकारी कुआँ गौतम नगर निवासी 26 साल का युवक, नागरथ चौक के समीप स्थित निजी असप्ताल में भर्ती राधाकृष्ण मन्दिर के पास शास्त्री नगर निवासी 40 वर्ष का पुरुष शामिल है।

वहीं ललित कॉलोनी घमापुर निवासी 22 वर्ष की युवती, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी काँचघर निवासी 48 साल का पुरुष तथा जसूजा सिटी धन्वन्तरी नगर निवासी मेडिकल कॉलेज का 33 वर्षीय पीजी स्टूडेंट शामिल है।

Back to top button