Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर में फिर मिले 47 नये कोरोना पॉजिटिव

Corona yashbharat

Corona yashbharat

यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला जबलपुर के लिए आज फिर चिंता की खबर आई यहां शुक्रवार को 47 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।

कोरोना से स्वस्थ होने पर शुक्रवार बारह मार्च को 25 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 994 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 47 नये मरीज सामने आये हैं ।

शुक्रवार को स्वस्थ हुये 25 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 501 हो गई है और रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत हो गया है । शुक्रवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान पाये गये 47 नये मरीजों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव की संख्या 16 हजार 966 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । कोरोना के उपचाररत मरीजों की संख्या अब 213 हो गई है । कोरोना की जांच हेतु गुरुवार को 908 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version