Thursday, April 30, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: जबलपुर में नाइट कर्फ्यू लगाने पर सहमति, जल्द आएगी नयी गाइडलाइन

जबलपुर आशीष शुक्ला। कोरोना वायरस के बढ़ते जिले में मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन समिति ने राज्य सरकार के समक्ष प्रस्ताव भेज दिया है।

सूत्रों की मानें तो इसमें रात का कर्फ्यू लगाने अनुमति मिलने की पूरी संभावना है उल्लेखनीय है कि सांसद राकेश सिंह की अध्यक्षता में कल शनिवार शाम सभी विधायक , कलेक्टर, एसपी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी आदि को ऑनलाइन लैपटॉप और मोबाइल पर कनेक्ट कर वचरुअल रुप से मीटिंग करना पड़ी है। इसके आधार पर जिले के वर्तमान हालातों पर विस्तृत चर्चा हुई है।

ज्यादा सचेत रहना पड़ेगा
जानकारों के मुताबिक मीटिंग में वैसे तो जिला प्रशासन की अब तक चली आ रही कार्रवाई पर संतोष जताया गया है लेकिन साथ ही यह भी तय किया गया है कि शादी-विवाह में भीड़ कम बुलाने, जुर्माना की राशि बढ़ाने, बाजार जल्दी बंद कराने, संडे को अघोषित रुप से जनता के सहयोग से लॉकडाउन करने जैसी गतिविधियों पर और जनजागरुकता की जरुरत है। मीटिंग का लब्बोलुआब संतोषजनक होने के बाद भी अंतत: यह रहा है कि चूंकि जिले में कोरोना मरीज कम हो कर फिर अब बढ़ रहे हैं इसलिए अधिक सचेत रहना जरुरी है।

तुलनात्मक अध्यन किया
मीटिंग की शुरुआत में ही कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने समिति के सभी सदस्यों को जबलपुर जिले की वर्तमान स्थिति तथा कोरोना संक्रमण से निपटने बनाई गई कार्य योजना की विस्तार से जानकारी दी । कलेक्टर ने प्रदेश के अन्य बड़े शहरों से जबलपुर की तुलनात्मक स्थिति भी प्रस्तुत की। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि जो भी चर्चा हुई है और सुझाव आए हैं सभी राज्य शासन को भेज दिए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम