Thursday, May 14, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: जबलपुर के टेमर फॉल में नहाते 2 युवक डूबे

आशीष शुक्ला..

जबलपुर (यश भारत) पिकनिक मनाने गए दो युवक टेमर फॉल में डूब गए। जबलपुर में बरगी डेम के समीप स्थिति टेमर फॉल के पास दो युवक के पानी में डूबने की सूचना प्राप्त हो रही है।

बताया गया है कि अधारताल के युवकों की टोली पिकनिक मनाने के लिए बरगी के टेमर फॉल गई हुई थी। तभी टेमर फॉल में नहाते वक्त दो युवक डूब गए हैं।

बरगी थाना प्रभारी ने बताया कि शहनवाज उम्र 16 साल, बसीम उम्र 22 साल निवासी अधारताल कटरा निवासी हैं जो अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए टेंमर फॉल आए थे नहाते समय गहराई में चले गए जिसके कारण वह पानी में डूब गए पानी मैं डूबे दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम