Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कोर्ट के सामने वकील को मारी गोली, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

gun goli bandook

gun goli bandook

सिहोरा, आशीष शुक्ला आज शाम सिहोरा थाने से चंद दूरी पर कोर्ट के सामने अज्ञात हमलावरों ने एक वकील को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गोली चलने की खबर से कोर्ट के सामने अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया इस घटना की खबर पूरे नगर में जंगल में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा हो गया।

इस घटना के संबंध में सिहोरा एसडीओपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्राना मझौली का रहने वाला सूर्यभान सिंह जो वकालत करता है आज शाम किसी मामले के सिलसिले में कोर्ट आया हुआ था मैं जैसे ही कोर्ट के गेट के सामने पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों द्वारा उसके ऊपर गोली दाग दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सूर्यभान सिंह को नाभि के ऊपर गोली लगने से वहीं पर गिर गया जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है वहीं पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले पनागर क्षेत्र के पुलिस द्वारा हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है वही एसडीओपी ने आगे बताया कि मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सितंबर माह में विकास सिंह की जो हत्या हुई थी उसी से जुड़ा हुआ यह पूरा मामला है इस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version