Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatest

बड़ी खबर : कैमोर नगर परिषद के 4 कर्मचारी, विगढ़ का बैंक मैनेजर, जेल प्रहरी सहित कटनी में 18 नए कोरोना पॉजिटिव

कटनी। कटनी में आज लगातार दूसरे दिन कोरोना विस्फोट हुआ है। आज रविवार लॉक डाउन के दिन अहमदाबाद से मिली 261 सेम्पल की रिपोर्ट में 18 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

इनमे नगर परिषद कैमोर के चार कर्मचारी 42, 45, 50 एवं 57 वर्षीय पुरूष, भारतीय स्टेट बैंक विजयराघवगढ़ का 34 वर्षीय मैनेजर, 35 वर्षीय भृत्य, जिला जेल झिंझरी में पदस्थ आरक्षक, 49 वर्षीय बंदी, कन्हवारा के डिथवारा निवासी 50 वर्षीय पुरूष, बड़वारा के बिजौरी निवासी 39 साल का युवक, 9 साल की लड़की, बरही निवासी 76 वर्षीय पुरूष, स्लीमनाबाद के हरदुआ निवासी 27 साल का युवक, नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय युवक, हॉस्पिटल लाइन माधवनगर निवासी 43 वर्षीय पुरूष, समदड़िया सिटी माधवनगर निवासी 15 साल का किशोर, 25 वर्षीय युवक एवं 15 वर्षीय किशोरी शामिल हैं। इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित 403 हो गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम