Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

बड़ी खबर: कटनी में 45 वार्डों का आरक्षण, कोई मायूस तो कोई खुश, जानिए स्थिति

कटनी। नगर निगम के 45 वार्डों में पार्षद पद के आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर सभागार में आज भारी गहमागहमी के बीच हुई।

कलेक्टर एस बी सिंह की उपस्थिति में दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई आरक्षण की कार्यवाही के दौरान सबसे पहले अजा और अजजा वर्ग के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया।

इसके बाद ओबीसी और अनारक्षित की कार्यवाही हुई। 45 वार्डों में से आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।

आरक्षण की कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के लोग भी उपस्थित रहे। वार्डों में चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं को आरक्षण का काफी समय से इंतजार था।

आरक्षण नहीं होने की वजह से वे चुनाव की तैयारी में नहीं जुट पा रहे थे। वार्डों के आरक्षण की जानकारी मिलते ही कुछ नेताओं के चेहरों में खुशी देखी गई तो वहीं मनमाफिक आरक्षण नहीं होने कुछ नेता मायूस नजर आए।

कई वार्ड तो ऐसे रहे, जहां नेता काफी समय से तैयारी करने में लगे हुए थे लेकिन आज हुए आरक्षण ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब ऐसे नेताओं को दूसरे वार्डों की ओर रूख करना होगा।

टैगोर वार्ड की पर्ची दूसरी बार निकलने पर हंगामा
रवीन्द्र नाथ टैगोर वार्ड के आरक्षण की कार्यवाही के दौरान दोबारा पर्ची आ जाने से हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। एक ही वार्ड की दूसरी बार पर्ची आ जाने से थोड़ी देर के लिए आरक्षण की कार्यवाही को रोकना पड़ा।

बताया जाता है कि रवीन्द्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 45 को अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए आरक्षित किया जा चुका था और इसकी जानकारी उपस्थित सभी लोगों को दी जा चुकी थी।

ओबीसी के आरक्षण की कार्यवाही पूरी होने के बाद वार्डो में सामान्य वर्ग के आरक्षण की कार्यवाही शुरू हुई। पर्चियां बनाकर डिब्बों में डाली गई।

जिसमे रवीन्द्र नाथ टैगोर वार्ड की पर्ची एक बार फिर डिब्बे से बाहर निकली। जिसको लेकर थोड़ी देर के लिए हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई।

हंगामा समाप्त होने के बाद पर्चियों की गणना की गई और दोबारा आरक्षण की कार्यवाही शुरू हुई।

नगर निगम के 45 वार्डो में आरक्षण
क्रं. वार्ड का नाम आरक्षण
1. तिलक ओबीसी मुक्त
2. नवनिर्मित वार्ड अजजा मुक्त
3. लालबहादुर शास्त्री सामान्य महिला
4. इंदिरा गांधी ओबीसी महिला
5. राममनोहर लोहिया अजा मुक्त
6. चंद्रशेखर आजाद ओबीसी मुक्त
7. गणेश प्रसाद मसुरहा ओबीसी मुक्त
8. जालपा सामान्य महिला
9. महात्मा गांधी अनारक्षित
10. जयप्रकाश ओबीसी महिला
11. जगमोहनदास अनारक्षित
12. सावरकर अजा मुक्त
13. वेंकट अनारक्षित
14. राजीव गांधी सामान्य महिला
15. विनोबा भावे अजा मुक्त
16. रफी अहमद किदवई अनारक्षित
17. नवनिर्मित वार्ड सामान्य महिला
18. नवनिर्मित वार्ड सामान्य महिला
19. जगजीवनराम सामान्य महिला
20. शिवाजी ओबीसी महिला
21. अंबेडकर सामान्य महिला
22. गुरूनानक सामान्य महिला
23. रघुनाथ गंज अनारक्षित
24. ईश्वरीपुरा ओबीसी महिला
25. बी.डी.अग्रवाल अनारक्षित
26. लक्ष्मीबाई ओबीसी महिला
27. मदन मोहन अजजा महिला
28. नेहरू सामान्य महिला
29. वंशस्वरूप अजजा मुक्त
30. सीएलपी अनारक्षित
31. रामनिवास सिंह सामान्य महिला
32. कावसजी अजा महिला
33. फारेस्टर अजा महिला
34. परमहंश ओबीसी मुक्त
35. मुखर्जी ओबीसी महिला
36. राजेन्द्र प्रसाद सामान्य महिला
37. विवेकानंद अनारक्षित
38. जाकिर हुसैन अनारक्षित
39. नारायण शाह सामान्य महिला
40. हेमूकालाणी अनारक्षित
41. कृपलानी अनारक्षित
42. संत कंवरराम अनारक्षित
43. महाराणा प्रताप अजा महिला
44. नवनिर्मित वार्ड अनारक्षित
45. टैगोर ओबीसी मुक्त

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम