katniLatest

बड़ी खबर : कटनी में 1100 के करीब पहुंचा कोरोना, रेपिड एंटीजन टेस्ट में मिले 12 मरीज

Katni Corona Updates: कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1100 के करीब पहुंच गई है।

जिला अस्पताल में रेपिड एंटीजन टेस्ट से की गई जांच में 12 नए मरीज मिले हैं। जिसमे द्वारिका सिटी निवासी 67 वर्षीय पुरुष, नई बस्ती निवासी एक ही परिवार के 43 वर्षीय पुरूष, 15 वर्षीय किशोरी, 40, 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव आये हैं

वहीं वल्लभनगर निवासी 54 वर्षीय पुरूष, मान सरोवर कालोनी निवासी 65 वर्षीय पुरूष, शान्ति नगर निवासी 59 वर्षीय पुरूष, डन कालोनी निवासी 25 वर्षीय युवती एवं जिला चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती 55 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय पुरूष एवं 80 वर्षीय महिला शामिल है।

इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1090 तक पहुंच गई है।

Back to top button