CoronakatniLatest

बड़ी खबर : कटनी में स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी सहित 10 कोरोना पॉजिटिव, एक बरही और बाकी शहर के

कटनी। कटनी जिले में आज स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी सहित 10 कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमे एक बरही तो बाकी शहर के हैं।

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से आज शाम को मिली 313 सेम्पल की रिपोर्ट में 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले हैं।

जिसमे गांधीगंज निवासी 58 वर्षीय महिला, रघुनाथगंज जैन धर्मशाला के पीछे निवासी 49 वर्षीय पुरूष, जगमोहन दास वार्ड निवासी 62 वर्षीय महिला, बसंत बिहार कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय युवक, बसन्त बिहार कालोनी निवासी 60 वर्षीय पुरूष, इंदिरा गांधी वार्ड निवासी 43 वर्षीय युवक, प्रेम नगर रफी अहमद किदवई वार्ड निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग, जिला अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी, एनकेजे मार्केट निवासी 29 वर्षीय युवक एवं बरही निवासी 55 वर्षीय महिला शामिल है।

इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित मरीज 548 हो गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम