Wednesday, May 20, 2026
Latest:
CoronakatniLatest

बड़ी खबर: कटनी में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद 7 नए कोरोना मरीज मिले

कटनी। कटनी जिले में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आज शाम आईसीएमआर जबलपुर से मिली 21 सेम्पल की रिपोर्ट में 7 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

इनमे बहोरीबंद तहसील के ग्राम मटवारा निवासी 16 वर्षीय किशोर, शिवाजी नगर गली नम्बर 15 निवासी तीन महिलाएं 30 वर्षीय, 28 वर्षीय और 55 वर्षीय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, नई बस्ती जय प्रकाश वार्ड निवासी 45 वर्षीय महिला एवं बस स्टैंड नदीपार कोल्ड स्टोरेज के पास रहने वाला 40 वर्षीय युवक शामिल है। इस तरह अब जिले में कुल 187 संक्रमित मरीज हो गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम