CoronakatniLatest

बड़ी खबर: कटनी में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, आज मिले 8 नए पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं निवासी

कटनी।(आशीष रैकवार ) / कटनी जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। आज शाम आईसीएमआर जबलपुर से मिली 114 सेम्पल की रिपोर्ट में 8 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

जिसमे डन कालोनी निवासी 3 वर्षीय बालक, एसीसी कालोनी संजय नगर निवासी एक व्यक्ति, एनकेजे निवासी 30 और 60 वर्षीय महिला, कपड़ा बाजार निवासी 21 वर्षीय महिला, आयुध निर्माणी निवासी 35 वर्षीय पुरूष, ग्राम बड़ी पौड़ी ढीमरखेड़ा निवासी 24 वर्षीय महिला एवं एक 47 वर्षीय महिला शामिल है।

एक बार फिर कोरोना के बढ़ते संक्रमण के पीछे लोगों की लापरवाही प्रमुख कारण है। अगर अभी भी जनता नई समझी तो कटनी के हालात भी जबलपुर इंदौर जैसे हो सकते हैं।

 

Back to top button