Friday, May 22, 2026
Latest:
CoronakatniLatest

बड़ी खबर : कटनी में फाइनेंस बैंक के 5 कर्मचारी सहित 9 कोरोना पॉजिटिव

कटनी। कटनी जिले में आज बरगवां स्थित ए यू बैंक के 5 कर्मचारियों सहित 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। सुप्राटेक लेब अहमदाबाद से आज स्वास्थ्य विभाग को 412 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है।

जिसमे 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक बरगवां स्थित ए यू बैंक का एक कर्मचारी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर बैंक के सभी कर्मचारियों के सेम्पल लिए गए थे, जिसमे 23, 26, 30, 30 और 41 वर्षीय कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसी तरह नदीपार कैलवारा फाटक निवासी 23 वर्षीय महिला, वंश स्वरूप वार्ड भट्ठा मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय महिला, हीरागंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग एवं दुर्गा मंदिर भट्ठा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम