Coronakatniमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कटनी में पिता-पुत्र और एक अन्य सहित तीन नए कोरोना मरीज, अब माधवनगर में कोरोना बम

कटनी। सोमवार की देर रात मिली रिपोर्ट में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ये तीनों माधवनगर के बंगला लाईन के रहने वाले हैं।

जिनमे पिता 49 वर्ष, पुत्र 22 वर्ष और एक अन्य व्यक्ति 56 वर्ष शामिल है।

इनमे से पिता जबलपुर और एक अन्य व्यक्ति सतना गए थे और वहां से लौटने के बाद संक्रमित हुए। जिले में अब 58 केस हो गए हैं।

तीनों को रात में ही जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।

Back to top button