Wednesday, May 13, 2026
Latest:
CoronakatniLatest

बड़ी खबर: कटनी में दो पुलिस कर्मी सहित 5 नए कोरोना मरीज मिले, 177 पहुंची संक्रमितों की संख्या

कटनी। कटनी में दो पुलिस कर्मी सहित 5 नए कोरोना corona मरीज मिले हैं इसके बाद संक्रमितों की संख्या 177 पहुंच गई है।

आज देर रात मिली 56 सेम्पल की रिपोर्ट में 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमे कुठला पुलिस थाने में पदस्थ 34 वर्षीय आरक्षक, पुलिस लाइन झिंझरी में पदस्थ 55 वर्षीय आरक्षक, जगमोहन दास वार्ड संतनगर की 26 वर्षीय युवती, हॉस्पिटल लाइन माधवनगर निवासी 30 साल का युवक और उमरियापान के करौंदी आश्रम निवासी 22 वर्षीय युवक शामिल है।

अभी 1 सेम्पल अंडर प्रोसेस और दो के रिपीट सेम्पल होंगे। कटनी जिले में अब 177 केस हो गए हैं।

कटनी के लिए चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि कटनी लाकडाउन में भी लगातार कोरोना से बढ़ती संख्या देख रहा है। लोगों को स्वयं जागरूक हिने की आवश्यकता है वरना स्थितियां बिगड़ने में देर नहीं लगेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम