katniLatest

बड़ी खबर : कटनी में कोरोना से नगर निगम के पूर्व डिप्टी कमिश्नर गोकुल खरे का निधन, 11वीं मौत

Katni CoronaNews आज सुबह दुःखद खबर आई: कटनी में कोरोना से नगर निगम के पूर्व डिप्टी कमिश्नर का निधन हो गया यह जिले में कोरोना से11वीं मौत है।

कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण से 11वीं मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम कटनी के पूर्व डिप्टी कमिश्नर गांधीगंज निवासी गोकुल प्रसाद खरे का कल देर रात जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।

बताया जाता है कि कल शाम अहमदाबाद से आई 380 सेम्पल की रिपोर्ट में उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी, जिस पर उन्हें जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनकी तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

Back to top button