कटनी। कटनी जिले में आज कोरोना संक्रमण से आदर्श कालोनी निवासी 62 वर्षीय दवा व्यवसायी विनोद बिचपुरिया की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कल रात उन्हें जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह 11.30 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से यह 10वी मौत है। जानकारी के मुताबिक उनका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
Related Articles
बुधवार से शुरू हुए जैन समाज के आत्म शुद्धी के महापर्व पर्वराज पयूर्षण में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन
1 hour ago
WhatsApp पर तुरंत बंद करें यह सेटिंग: एक अनजान APK फाइल से रायपुर के कारोबारी के 4.15 लाख रुपये साफ
2 hours ago
कटनी में स्कूली वाहनों पर सख्ती: ई-रिक्शा से बच्चों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध, लापरवाही पर होगी कार्यवाही
4 hours ago





