कटनी। कटनी जिले में आज शाम मिली रिपोर्ट में 6 नए मरीज मिले हैं।
लाकडाउन 3 में शुरुआत से ही कटनी संक्रमित की संख्या शतक की ओर है। खास बात यह है कि इनमें ग्रामीणों की तादात में भी निरन्तर व्रद्धि हो रही है। आज जो लोगो पॉजिटिव निकले
उनमें विजयराघवगढ़ के ग्राम भेंसवाही निवासी पुरूष, महिला, बरही निवासी एक 20 वर्षीय युवक, माधवनगर निवासी एक 49 वर्षीय व्यक्ति, द्वारका सिटी निवासी एक महिला एवं संजय नगर निवासी एक 25 वर्षीय युवक शामिल है। इन 6 मरीजों को मिलाकर अब कटनी में कुल संक्रमितों की संख्या 248 हो गई है।







