Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी में कोरोना का बड़ा अटैक, मिले 10 नए पॉजिटिव, महाराष्ट्र से लौटा युवक संक्रमित

Corona

Corona

कटनी। आशीष रैैैकवार। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हर दिन पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। आज शाम को ICMR जबलपुर से मिली रिपोर्ट में कुल 9 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र से कटनी आये एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति का सेम्पल रेलवे स्टेशन में लेकर रेपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की गई थी, जिसमे वह पॉजिटिव निकला।

इन क्षेत्रों से आये मरीज

इस तरह पिछले 24 घन्टे में 10 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पाठक वार्ड निवासी 59 वर्षीय पुरूष, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड निवासी 33 वर्षीय युवक, गायत्री नगर निवासी 34 वर्षीय महिला, एनकेजे निवासी 16 वर्षीय किशोरी, 42 वर्षीय महिला, बड़खेरा रीठी निवासी 16 वर्षीय किशोरी एवं ग्राम पौड़ी ढीमरखेड़ा निवासी 17 वर्षीय किशोर शामिल है। इसी तरह दो अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Exit mobile version