Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी में कल सुबह तक पहुंच जाएगी कोरोना वैक्सीन, CMHO को लगेगा पहला टीका

Katni में आज रात या कल सुबह तक कोरोना आ जायेगी वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी, सीएमएचओ को पहला टीका लगेगा। 6 हजार 778 हेल्थ वर्करों का रजिस्टे्रशन टीकाकरण के लिए हुआ है।

जिले में कोरोना वेक्सीनेशन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। स्वास्थ्य अमला पिछले करीब एक सप्ताह से तैयारियों में जुटा हुआ है। केन्द्र सरकार के निर्देश पर 16 जनवरी से वेक्सीनेशन का प्रथम चरण शुरू हो रहा है, इसमे पहले से रजिस्टर्ड किए गए हेल्थ वर्करों को कोरोना वेक्सीनेशन की पहली डोज दी जाएगी।

दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा। जिले में पहला टीका मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मुढिय़ा, दूसरा टीका जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई एवं तीसरा टीका सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा को लगेगा।

जिले में जिला चिकित्सालय सहित रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बड़वारा स्वास्थ्य केन्द्र, विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल एवं बहोरीबंद स्वास्थ्य केन्द्र में चिन्हित 6 हजार 778 हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक कटनी जिले में कोरोना वैक्सीन आज रात या कल सुबह तक पहुंच जाएगी। कोरोना वैक्सीन को स्टोर करने के लिए जिले में 14 स्थानों पर कोविड चैन बनाई गई है। सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक वेक्सीनेशन का काम होगा।

Exit mobile version