Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी में आज फिर 15 कोरोना पॉजिटिव केस, इन क्षेत्रों में निवासी

Corona yashbharat

Corona yashbharat

कटनी। (आशीष रैैैकवार) कटनी जिले में आज 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को आज शाम को ICMR जबलपुर से मिली रिपोर्ट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि जिला अस्पताल में रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 14 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं।

इस तरह पिछले 24 घन्टे में 15 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, इसके बावजूद इससे बचाव के लिए न तो सतर्कता बरती जा रही है और न ही सावधानी। बाजारों में होली की खरीदी के दौरान भी सोशल डिस्टसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में कटनी निवासी 40 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, रघुनाथ गंज निवासी 55 वर्षीय महिला, ACC कटनी निवासी 26 वर्षीय युवक, महारणा प्रताप वार्ड निवासी 11 वर्षीय बालिका, 7 वर्षीय बालक, मानसरोवर कालोनी निवासी 53 वर्षीय पुरुष, झिंझरी निवासी 30 वर्षीय युवक, नई बस्ती निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग, बरगवां निवासी 38 वर्षीय महिला एवं ब्यौहारी निवासी 30 और 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह icmr की रिपोर्ट में राजीव गांधी वार्ड निवासी 27 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

Exit mobile version