Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी के बाकल समीप सिहुडी में युवक का 11KV बिजली पोल में फांसी पर लटका मिला शव

wp 1617085259046

कटनी। बहोरीबंद थानांतर्गत बाकल समीपस्थ ग्राम सिहुडी में आज सुबह एक अजीबोगरीब वाक्या घटित हुआ जिसके बाद यहां सनसनी के बीच तरह तरह की चर्चा भी हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सिहुडी में एक युवक का शव 11 केवी बिजली पोल में फांसी पर लटका मिला। युवक का नाम सन्दीप पटैल पिता सीताराम 22 वर्ष है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला प्रगट है लेकिन फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। युवक के चेहरे पर हल्के चोट के निशान भी हैं।

युवक जहां लटका था उसके पास एक प्लेन एवं एक लाल मदिरा कि खाली बोतल साथ में एक स्प्राइट की सीसी एवं डिस्पोजल गिलास भी मिली।

पूरी घटना की तहकीकात में जुटी बाकल पुलिस मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए किया बहोरीबंद रेफर किया गया।

Exit mobile version