Site icon Yashbharat.com

बड़ा मलहरा से BJP प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ा, भोपाल रिफर

30 10 2020 pradyuman singh

MP Assembly by elections छतरपुर। बड़ामलहरा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की अचानक तबियत खराब हो गई। गुरूवार की रात उन्हें दमोह ले जाया गया था जहां से शुक्रवार को उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह बड़ामलहरा में जनसंपर्क कर रहे थे। देर शाम अचानक ही उनकी तबियत खराब हो गई जिन्हें पहले दमोह अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें राजधानी भोपाल रेफर किया गया है। खबर है कि उन्हें फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत हुई है।

Exit mobile version