Site icon Yashbharat.com

बड़ा झटका; कोरोना वायरस से भारत में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2020 स्थगित

download

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से भारत में नवंबर में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2020 स्थगित कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 2 से 21 नवंबर तक होना था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल अभी नई तारीखों का एलान नहीं हुआ है।

फीफा-कन्फेडरेशन वर्किंग ग्रुप, जिसे हाल ही में फीफा परिषद द्वारा कोविड महामारी से जुड़े मामले और खेल टूर्नामेंटों के आयोजनों को देखने के लिए बनाया गया था, उसने शुक्रवार को अपनी पहली बैठक के बाद सर्वसम्मति से फीफा से जुड़े हर बड़े आयोजन पर बड़े फैसले किए।

बैठक के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि आगामी अंतरराष्ट्रीय मैच और फीफा प्रतियोगिताएं, जिनमें U-17 और U-20 महिला विश्व कप शामिल हैं, स्थगित कर दी जाएंगी।

Exit mobile version