Site icon Yashbharat.com

ब्रह्मपुत्र नदी में निर्माणाधीन पुल के खंभे से टकराई नाव-26 लोग लापता

नई दिल्‍ली। बुधवार को गुवाहाटी के पास ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं लगभग 26 लोग गायब हो गए.

बुधवार को गुवाहाटी के पास ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 26 लोग गायब हो गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाव में कुछ छात्र भी सवार थे. नाव अचानक एक निर्माणाधीन पुल के खंभे से टकरा गई, जिसकी वजह से नाव बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

बताया जा रहा है कि नाव में सवार कुछ यात्री नदी को पार कर बाहर आ गए. सूत्रों के मुताबिक, नाव में 40 लोग सवार थे.

स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स टीम मौके पर तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बचाव दल ने दो व्यक्तियों के शव को निकाला है. कामपरूप के डिप्टी कमिश्नर कमल बैश्य ने इस घटना की पुष्टि की है.

Exit mobile version