Site icon Yashbharat.com

ब्यौहारी में मुरुम की अवैध खदान धसकने से 2 की मौत, दो गम्भीर

capture 1678876788

MP के शहडोल जिले के ब्यौहारी में मुरम की अवैध खदान धंसने से 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ब्योहारी के सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। प्रशासन ने मृतक मजदूरों के परिजनों को तत्काल 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि दी है।

यह घटना ब्योहारी से वनसुकली मार्ग पर खड्डा गांव में सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। ब्योहारी पुलिस ने बताया कि 6 मजदूर ट्रैक्टर से मुरम लोड करने रसपुर के झापर नदी पुल के पास पहुंचे थे। इस दौरान खुली खदान होने से मुरम की चट्टान का एक बड़ा हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर गया। जिसमें 4 से ज्यादा मजदूर दब गए थे। हादसे में बराछ गांव के मुकेश कोल (23) पिता कामुलाल कोल और अनीश कोल (26) पिता सुशील कोल की मौके पर मौत हो गई। 2 अन्य मजदूरों को रेस्क्यू कर मुरम की खदान से बाहर निकाला गया। ब्योहारी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version