Site icon Yashbharat.com

बॉर्डर पर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक भी ढेर

2018 2image 16 29 323072166%C3%B0%C3%B0 ll

नई दिल्ली: पाकिस्‍तान की लगातार सीमा पर सीजफायर उल्‍लंघन और घुसपैठ का आज भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की चौंकियों को निशाना बनाया है जिसमें उनके कई सैनिकों के ढेर होने की खबर है। इसके साथ ही कम से कम चार पोस्‍ट भी तबाह हो गए हैं, जहां से वे घुसपैठियों की मदद करते थे।

पाकिस्तान ने कश्मीर में संघर्ष विराम का किया उल्लंघन
वहीं इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के पास कल रात उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कर्नाह सेक्टर के अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि पाकिस्तानी की ओर से की गयी इस गोलाबारी में किसी के हताहत या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना ने भी इस हमले का माकूल जवाब दिया।

Exit mobile version