Site icon Yashbharat.com

बैतूल में घर में अकेली किशोरी पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

Rape Cases

मुलताई (बैतूल)। मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम इटावा में घर में अकेली 17 वर्षीय किशोरी को एक किशोर ने केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया।

गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुलताई थाना के अंतर्गत आने वाली मासोद पुलिस चौकी के ग्राम इटावा में एक 17 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी।

इसी दौरान गांव का ही 17 वर्षीय किशोर ने किशोरी से कहीं चलने के लिए कहा। लेकिन किशोरी ने मना कर दिया। इससे गुस्साए किशोर ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं लेकिन बुधवार शाम तक मामला दर्ज नहीं किया है।

Exit mobile version