Site icon Yashbharat.com

बैग के अंदर मिला एक लाख का सोना, श्रीधाम एक्सप्रेस से उतरने के बाद स्टेशन में छूटा

yashbharat mono

जबलपुर । अरे देखो यहां पर एक लावारिस ट्राली बैग पड़ा हुआ है अरे दूर रहना देखना कोई विस्फोटक सामग्री ना हो। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के गेट के सामने जब एक लाल कलर के ट्राली बैग को आटो चालकों ने पड़ा हुआ देखा तो उनकें द्वारा इसकी सूचना फौरन आरपीएफ को दी गई सूचना मिलते ही एसआई एमपी मिश्रा अपने हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और दो गवाहों के समछ बैग को खुलवा कर उसकी तलाशी ली गई

जिसके अंदर एक पर्स रखा हुआ था उसके अंदर तीन तोला का सोने का कड़ा एवं एक कीमती मोबाइल सहित अन्य कागजात रखे हुये थे जिसमें मिले मोबाइल नंबर के आधार पर संबंधित यात्री को सूचना दी गई सूचना पर मौके पर पहुंचे यात्री कोआरपीएफ द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत ट्राली बैग को यात्री के सुपुर्द कर दिया गया।

इस संबंध में आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार कचनार सिटी विजय नगर निवासी आशीष तिवारी पिता मधुशूदन तिवारी श्रीधाम एक्सप्रेस में कोच नंबर एसी फस्ट की बर्थ नंबर 10,11 मेंं 25 अप्रेल को ग्वालियर से जबलपुर की यात्रा कर रहे थे सुबह ट्रेन जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के बाद जब यह प्लेटफार्म नंबर एक से किसी वाहन में सवार हो रहे थे इसी दौरान इनका एक ट्राली बैग जल्दबाजी के चक्कर में स्टेशन के बाहर छूट गया।

गेट के बाहर जब आटो चालकों ने बैग को लावारिस पड़ा हुआ देखा तो उनके द्वारा इस मामले की सूचना आरपीएफ को दी गई सूचना मिलते ही पोस्ट प्रभारी वीरेंन्द्र सिंह के निर्देशन पर एसआई एमपी मिश्रा अपने हमराह स्टाफ के साथ मौेके पर पहुंंचे अ ौर बैग को दो गवाहों के समछ खोला गया जिसके अंदर एक पर्स रखा हुआ था और उसमें तीन तोला सोने का एक कड़ा एवं 30 हजार को मोबाइल एवं अन्य जरूरी कागजात मिले जिसके आधार पर संबंधित यात्री को इस मामले की सूचना दी गई और उसके आने के बाद बैग को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बैग के अंदर 1 लाख 25 हजार का मशरूका था।

Exit mobile version