Site icon Yashbharat.com

राहत:शनिवार को खुले रहेंगे बैंक, होगा सामान्य कामकाज

नई दिल्ली। एक तरफ मार्च जैसा महीना, जब हर कोई वित्तीय वर्ष का अपना हिसाब-किताब पूरा करने में लगा है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें कि आखिरी दिनों में बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। बहरहाल, अब स्थिति स्पष्ट हो गई है।

अच्छी खबर यह है कि 31 मार्च यानी शनिवार को सभी सरकारी और प्रायवेट बैंक खुले रहेंगे। एचडीएफसी बैंक ने इसकी पुष्टि की है। वहीं ऑफ इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के महासचिव डी. थॉमस राजेंद्र देव ने भी कहा है कि शनिवार को बैंक खुले रहेंगे और लगातार छुट्टियां नहीं हैं, जैसा कि अपुष्ट खबरों में बताया जा रहा है।

इससे पहले लगातार दो दिन, यानी 29 मार्च को महावीर जयंती और 30 मार्च को गुड फ्रायडे के कारण बैंक बंद हैं। सोशल मीडिया पर कुछ मैसेज तो 29 मार्च से लेकर लगातार पांच दिन तक बैंक बंंद रहने की जानकारी दे रहे थे।

शनिवार को इनकम टैक्स दफ्तर भी खुले रहेंगे। 31 मार्च को खुले रहने के बाद 1 अप्रैल को रविवार होने के कारण और 02 अप्रैल को एन्युअल क्लोजिंग के कारण बैंक बंद रहेंगे।

आमतौर पर हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार 31 मार्च को पांचवां शनिवार है। इसलिए बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।

1 अप्रैल से बदल रहे ये नियम, आप भी जान लें

1 अप्रैल से नया फायनेंशियल ईयर लागू होने जा रहा है। आम बजट 2018-19 में की गई अहम घोषणाएं इसी दिन से प्रभावी होंगी। यहां हम बताएंगे कि 1 अप्रैल से आपकी जिंदगी में कैसे-कैसे बदलाव होने जा रहे हैं। कहां राहत मिलेगी और कहां घर का बजट गड़बड़ा सकता है –

Exit mobile version