Site icon Yashbharat.com

महीने के अंत में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

images 33

नई दिल्ली। देश में पिछले दिनों कैश की किल्लत से लोग अभी उबरे भी नहीं है और आने वाले दिनों में तीन दिन के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। अप्रैल महीने के अंत में 28-30 अप्रैल तक के लिए बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से संबंधित काम हो तो 27 से पहले निपटा लें।

महीने के आखिरी तीन दिन बैंक बंद रहेंगे जिसका सीधा असर एटीएम सेवाओं से लेकर अन्‍य बैंकिंग सर्विसेज पर पड़ सकता है। बैंकों के तीन दिन बंद रहने से कैश की यह किल्‍लत और बढ़ सकती है। वैसे तो लंबी छुट्टियां होने पर बैंक की ओर से अतिरिक्त कैश के इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन इस बार स्थितियां कुछ अलग हैं।

अप्रैल के आखिरी तीन दिन बैंकों के बंद होने के ये कारण

28 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने से बैंकों में छुट्टी रहेगी। 29 अप्रैल को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 30 अप्रैल को सरकार की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश घोषित है, इससे सभी बैंक बंद रहेंगे।

बुद्ध पूर्णिमा का यह अवकाश कोषागारों के लिए भी होता है। इस तरह शुक्रवार यानी 27 अप्रैल तक ही एटीएम में कैश डाला जा सकेगा। वैसे भी इन दिनों एटीएम में क्षमता से काफी कम कैश ही चल रहा है। पिछले कई दिनों से देशभर के कई हिस्‍सों में एटीएम से लेकर बैंक ब्रांचों तक में कैश की किल्‍लत के कारण लोगों को भारी समस्‍या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने इस समस्‍या को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं, लेकिन परेशानियां अभी भी बनी हुई

Exit mobile version