बेहद बोल्ड और सेक्सी है अनूप जलोटा की 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन

मुंबई: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ का अागाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी इसे सलमान खान होस्ट कर रहे है। बीती रात हुए लॉन्च के दौरान एक ऐसा खुलासा हुआ जिसकी हर तरफ आज चर्चा हो रही है।
jasleen

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बताया कि वह सिंगर जसलीन मथारु के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की उम्र में 37 साल का फासला है। इस वजह से ये दोनों चर्चा में बने हुए हैं।

गेस्‍ट के रूप में बिग बॉस सेरेमनी में पहुंचे पत्रकार देवांग ने जलोटा से पूछा कि उनका ये रिश्‍ता कब तक कायम रहेगा, कहीं ये चिड़िया उड़ गई तो वे अकेले रह जाएंगे। इस दौरान सलमान ने मजाक में कहा यदि चिड़िया उड़ गई तो दूसरी आ जाएगी।

इसके अलावा सोमवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड में दूसरे कंटेस्टेंट को अनूप-जसलीन के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए दिखाया जाएगा। इसे लेकर जसलीन का कहना है कि वे अनूप जी को अपने से दूर नहीं होने देंगी।

घर में भी वे उन्‍हें दूसरों से बचाकर रखेंगी।अब आगे देखना है कि अनूप और जसलीन का ये रिश्‍ता कहां तक जाता है।

बता दें कि जसलीन बेहद ही हॉट और सेक्सी है। जसलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका इंस्टा अकाउंट सारी बोल्ड तस्वीरों से पटा पड़ा है। जसलीन पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

जसलीन मथारु की उम्र 28 साल है। 16 साल की उम्र में पहली बार जसलीन ने स्कूल में बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार जीता था। जसलीन ने एक्टिंग की शुरुआत ‘लव डे-लडे डे’ म्यूजिक एलबम से की लेकिन ये एलबम कुछ खास पॉपुलर नहीं हुआ।

जसलीन 2013 में आई फिल्म ‘द डर्टी रिलेशन’ में एक्टिंग कर चुकी हैं।

Exit mobile version