Site icon Yashbharat.com

बेवजह किसानों और व्यापारियों को परेशान किया तो इलाज कर दूंगा – सीएम शिवराज

1000100435

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी आचार संहिता की वजह से किसानों और व्यापारियों को हो रही तकलीफ को लेकर अधिकारियों को खुली चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के बहाने किसानों और व्यापारियों को परेशान करने की जानकारी सामने आ रही है।

उन्होंने इस दौरान पुलिस और अधिकारियों से कहा कि अगर बेवजह उन्हें परेशान किया तो उनका इलाज कर देंगे। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा करने आज रतलाम जिला पहुंचे थे।

वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक चीज सुनने में आ रही है उसका भी निदान करूंगा। दिवाली आ रही है। व्यापारी अपने काम-धंधे में लगे हैं। पैसा लेकर इधर -उधर जाते हैं। जेवर लेकर भी जाते हैं। बीच में चुनाव के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है ये पता लगा है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने चुनावी सभा को संबोधन के दौरान बोला की मेरे सुनने में आ रहा है कि प्रदेश भर में आचार संहिता में चेकिंग के नाम पर व्यापारियों और किसानों को अधिकारियों और पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। कोई भी आचार संहिता व्यापार रोकने का काम नहीं करती है। जिसने भी बेवजह परेशान करने का काम किया तो मैं उसको ठीक करने का काम करूंगा।

जनता को परेशान करने का हक किसी को नहीं है। इसी के साथ सीएम ने कहा कि प्रदेश में 2 ओव्हर ब्रिज स्वीकृति थी हमने 1 जावरा को दिया डॉ राजेंद्र पांडेय सज्जन और सुशील हैं आप उनको वोट दें।

गौरतलब हो कि जिले में और प्रदेश में सराफा व्यापारी वर्ग से चेकिंग के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सोना-चांदी और रुपये जब्त किये गए हैं। रतलाम के सराफा एसोसिएशन ने इसका विरोध कर चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था।

Exit mobile version