बेलबाग मामले में एक दर्जन से ज्यादा गिरफ्तारी

दोनों पक्षों पर काउंटर मामला
जबलपुर, मुनप्र। बीती रात बेलबाग थाना क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता पूरी
तैयारी के साथ पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होते होते मारपीट शुरु हो गयी और फिर थाने के बाहर किसी ने हवाई फायर कर दिया जिससे भगदड़ की स्थिति गयी थी और दोनों पक्ष आमने सामने हो गये। इसके बाद पहले पथराव और फिर बम भी चले। इस दौरान एक दर्जन से अधिक बाइकों को उपद्रवियों ने न केवल पलटा दिया बल्कि गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ भी की। घटना के वक्त थाने में मौजूद स्टाफ लोगों को समझाने का प्रयास करता रहा लेकिन जब स्थिति बेकाबू हो गयी तो पुलिस ने लाठियां चलाते हुए उपद्रवियों को खदेड दिया इसी बीच वायरलैस सैट से कॉल होते ही एसपी अमित सिंह पुलिस कंट्रोल रूम से रिजर्व बल लेकर बेलबाग पहुंच गए और आसपास के थाना प्रभारियों ने अपनी अपनी टीमों के साथ पूरे इलाके को घेर लिया। विवाद और कार्यकर्ता के घायल होने की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर भी थाने पहुंच गए थे। घटना से बेलबाग थाने के आसपास रहने वाले लोग बमबाजी और गोली चालन के बाद दहशत में आ गए थे तथा लोगों ने घरों की लाइटें तक बंद कर दीं जिससे पूरे क्षेत्र में अंधकार का माहौल बन गया। एसपी के साथ सभी एएसपी और सीएसपी गलियों और संदिग्ध जगहों पर छापेमारी करते रहे। इस संबंध में आज जब थाना प्रभारी दिनेश जोशी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया इस मामले में अब तक करीब 15 लोगों की गिरतारी की गयी है। बाकी लोगों की गिरतारी के प्रयास जारी हैं। घटना में विश्वास सोनकर, सपन जैन और एक अन्य युवक घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक स्थिति अभी पूरी तरह से नियंत्रण में है। जो आरोपी गिरतार नहीं हो पा रहे उनपर इनाम घोषित कर उनकी गिरतारी के प्रयास किये जाएंगे।इस मामले में विजय उर्फ बिरजू सोनकर सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों की गिरतारी की जा चुकी है।
काउंटर मामला दर्ज
भाजपा कार्यकर्ताओं के पक्ष में पहुंचे प्रत्याशी अंचल सोनकर के पुत्र राम सोनकर और राजा सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि कांग्रेस की ओर से जय घनघोरिया और विजय घनघोरिया के खिलाफ भी काउंटर मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में करीब 25-30 आरोपी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक अभी तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
वीडियो वायरल चर्चा का विषय
बीती रात थाने में हंगामे के दौरान गाली गलौज करने का एक वीडियो भी
वायरल हुआ है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। थाने के अंदर जिस तरह से कार्यकर्ताओं के द्वारा गाली गलौज और झूमा झपटी की गयी उससे आम जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगी है कि जब थाने के अंदर इस तरह का हंगामा हो सकता है तो आम जनता के साथ या होगा इसकी कल्पना मात्र से ही लोग सिहर जाते हैं। इस वजह से हुआ विवाद दरअसल इस विवाद की शुरूआत रात दस बजे उस समय हुई जब कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर बेलबाग पुलिस और एफएसटी दल ने बेलबाग मेनरोड स्थिति प्रीती साड़ी शो रूम में छापेमारी अंदाज में पहुंचकर दबिश दी। हालांकि कार्यवाही के दौरान कोई पुता प्रमाण तो नहीं मिले लेकिन एसएफटी दल ने शिकायत को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है। विवाद के बाद बड़ी संया में कांगे्रस और भाजपा के कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्रित हो
गए थे। संवेदनशील है पूर्व विधानसभा बीती रात हुई घटना तो शुरूआत है। पूर्व विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर को लेकर इस तरह की घटनाएं आगे भी सामने आ सकती हैं। पुलिस को इस मामले में सतर्कता बरतने की आवश्यकता ह

Exit mobile version