Site icon Yashbharat.com

बेटे की शादी के लिए नहीं मिला अवकाश, डिप्रेशन में गए TI हो गई मृत्यु

n228910754d3e05b1ef6aa08e8dc2dc160b6fd4a15e5c9da540df838c21ef8c1d6351627ba

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर Bharatpur जिले में बेटे की शादी के लिए छुट्टी मंजूर नहीं होने से सदमे में आए एक Police थाना प्रभारी (टीआई) TI की जान चली गई. मामला उच्चैन थाने में पदस्थ रहे होशियार सिंह का है. बेटे की शादी से 12 दिन पहले गुरुवार सुबह होशियार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

16 को बेटे की सगाई थी, पर छुट्टी नहीं मिली

होशियार सिंह Hoshiyar singh के बेटे की 16 नवंबर को सगाई और टीके की रस्में होनी थीं, लेकिन अफसरों की छुट्टियां मंजूर नहीं कीं. शादी की तारीख 25 नवंबर बताई गई है. होशियार टोंक जिले के रहने वाले थे. पारिवारिक कार्यक्रम के लिए छुट्टी नहीं मिलने के कारण बीते कई दिनों से डिप्रेशन में थे.

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात थाने पर अपने कमरे में फूट-फूट कर रोए थे. उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने होशियार से मौखिक तौर पर कहा था कि वे 15 नवंबर को छुट्टी पर जा सकते हैं, जबकि 16 नवंबर को कार्यक्रम था. इसी बात से तनाव में थे.

Exit mobile version