Site icon Yashbharat.com

बुलेरो ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल

accident

accident

जबलपुर। कटंगी मेन रोड में कार से जा रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार बुलेरों के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साईड से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीनों युवकों को चोटे आ गई। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

पुलिस ने बताया कि कटंगी निवासी 37 वर्षीय रंजीत साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह बीती रात अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीई-9542 से सरफराज खान व शफदर खान के साथ डीजल लेने पंप जा रहा था। उसी समय रात्रि करीब 8.15 बजे बुलेरो क्रमांक एमपी 15-जी-2938 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उसे व उसके दोनों साथियों को चोटे आ गई। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है

Exit mobile version