नई दिल्ली : बुराड़ी के संत नगर में एक परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में भले ही पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन भाटिया परिवार के घर से मिले सुबूत और साक्ष्य इस बात की ओर इशारा कर रहे हैैं कि मृतकों का तंत्रमंत्र की तरफ ज्यादा झुकाव था। यही नहीं परिवार तांत्रिक विद्या पर भी विश्वास करता था, इसलिए माना जा रहा है कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए अंधविश्वास में ललित और उसकी पत्नी टीना ने परिवार के बाकी 9 सदस्यों की हत्या करने के बाद मौत को गले लगा लिया। पुलिस की जांच भी इसी दिशा में आगे की ओर बढ़ रही है। जांच में यह भी पता चला है कि ललित पर आत्मा आती थी और उसी से छुटकारा पाने के लिए भी तंत्रमंत्र की तरफ परिवार बढ़ गया था।
सपने में पिता से बात
रजिस्टर में मौत की कहानी ललित के हाथों से लिखी गई है। रजिस्टर से जो बात सामने आई है वो यह कि ललित के पिता ही उसका मार्गदर्शन कर रहे थे, हालांकि यह हैरान कर देने वाली बात है कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं और काफी समय पहले ही उनका देहांत हो गया था। रजिस्टर में लिखी बातों के मुताबिक पिता सपने में आकर ललित को बताते थे कि क्या करना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से मिले रजिस्टर में पूरी क्रिया के बारे में लिखा हुआ है। उसमें लिखा है कि खुद अपने हाथ बांधने है। हालांकि क्रिया के बाद इन्हें खोलेगा दूसरा। ललित की बहन के लिए लिखा है कि उसे अलग ग्रील से लटकना चाहिए। सबकी आंखों पर पट्टी बंधी होनी चाहिए। कान में रुई और मुंह पर टेप होनी चाहिए।
रजिस्टर में यह भी लिखा है कि ललित की बीमारी दूर हो जाएगी, मैं सब संभाल लूंगा। क्राइम ब्रांच का मानना है कि यहां ‘मैं’ ललित के पिता के लिए लिखा गया है। यह रजिस्टर ललित ही लिखता था। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए हैंडराइटिंग जांच करवानी पड़ेगी। बुजुर्ग नारायणी देवी के रिश्तेदार किशोर का दावा है कि यह परिवार किसी गुरु महाराज को नहीं मानता था। वे सभी भगवान कृष्ण के अवतार श्रीनाथजी को मानते हैं, जिनका उदयपुर में मंदिर है। उन्हें खुद यह बात समझ नहीं आ रही है कि आखिर घटना वाली रात ऐसा घर के अंदर क्या हुआ जिसके चलते परिवार के अधिकांश सदस्य फंदे से लटके हुए मिले।
आसमान हिलेगा धरती कांपेगी
ललित ने तंत्र के रजिस्टर में लिखा था कि ‘अंतिम समय में आखिरी इच्छा की पूर्ती के वक्त आसमान हिलेगा, धरती कांपेगी, उस वक्त तुम घबराना मत। मंत्रों का जाप बढ़ा देना। मैं आकर तुम सबको उतार लूंगा। औरों को भी उतारने में मदद करुंगा’।
कॉल डिटेल से सुराग
पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाले हैं, उसके आधार पर भी कई सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। भाटिया परिवार के लोगों ने 28, 29 और 30 जून को करीब 60 लोगों से बातचीत की थी। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ बाबा और कई लोगों पर शक गहरा रहा है।
वर्ष 2015 से ही चल रहा था आत्मा का चक्कर
पुलिस को घर से दो रजिस्टर मिले हैं उसमें अगस्त 2015 से लिखना शुरू किया गया था। जिसमें 30 जून की शाम तक लिखा गया है। पुलिस की मानें तो ललित पर अपने पिता की आत्मा आती थी। परिवार वालों ने कई बाबाओं से आत्मा को शांत करने के लिए संपर्क किया था। जिसके बारे में किसी को भनक तक नहीं पड़ने दी गई। शनिवार रात भी तंत्र साधना की गई थी। इस प्रक्रिया में एक बरगद के पेड़ की शाखाओं की तरह से सभी सदस्यों को लटकना था। जबकि ललित को बरगद का तना बनना था। परिवार को यकीन था कि मरने से पहले ललित पर पिता की आत्मा आएगी तो वह सभी को बचा लेगा। इसके बाद आत्मा से मुक्ति मिल जाएगी और उनके मोक्ष का रास्ता भी खुल जाएगा। पुलिस को शव भी बरगद के पेड़ से लटके हुए अंदाज में मिले। जांच में पुलिस को परिवार वाले के मोबाइलों में तंत्रमंत्र की साइटों और वीडियो के लिंक भी मिले हैं। जिसे सब्सक्राइब भी किया गया था। फेसबुक वाल पर भी इसी तरह की सामग्री मिली है।
-
भारतीय वायु सेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली झलक, इस बार वाराणसी के नमो घाट पर होगा भव्य एयर शो -
हरमनप्रीत कौर का कप्तानी से इस्तीफा: 14 साल के ऐतिहासिक सफर का अंत, 2025 वनडे विश्व कप और 8 बड़े खिताब दिलाए -
उज्जैन में दुखद हादसा: 10वीं के छात्र की स्कूल बस में चढ़ते समय मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका -
अडानी एयरपोर्ट्स ने मुंबई में रोका रूसी कार्गो: अमेरिकी पाबंदियों (OFAC) का हवाला, 2.5 टन माल फंसा, विवाद बढ़ा -
घर में लाएं सुख-समृद्धि: जानिए झाड़ू से जुड़े ये 5 जरूरी वास्तु नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां -
NHB का बड़ा फैसला: हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के लिए दोगुना होगा फंड, सस्ता होगा होम लोन -
त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: लखनऊ, गोमतीनगर, वाराणसी से मुंबई और वलसाड के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें -
लाडली बहना योजना: 1.25 करोड़ महिलाओं को अक्टूबर में मिलेगी 41वीं किस्त, अब तक खाते में पहुंचे ₹65,000 करोड़ से अधिक -
यूक्रेन के सूमी में राजस्थान के राजीव गुप्ता की फार्मा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन हमला: 1 इंजीनियर की मौत, ₹400 करोड़ का नुकसान -
हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई भावनाएं -
चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरा ‘इंडिया’ ब्लॉक: संसद से ECI तक मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग -
राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 2026: कटनी जिले में 6 लाख से अधिक बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा -
शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में कृषि प्रशिक्षण: विद्यार्थियों को दी गई बाजरा की उन्नत खेती, जैविक कृषि और विपणन की जानकारी -
बिना दवा या जूस के होगी पूरी बॉडी डिटॉक्स: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया पैरों को गुनगुने पानी में डुबोने का जादुई फॉर्मूला -
मेट्रो शहरों में क्यों बढ़ रहा है ‘DINK’ लाइफस्टाइल का क्रेज? डबल इनकम, नो किड्स: आजादी, करियर या आर्थिक दबाव का फैसला -
रणजी ट्रॉफी 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में पृथ्वी शॉ बने महाराष्ट्र के कप्तान; सर्विसेज के खिलाफ संभालेंगे कमान -
लाड़ली बहना योजना: क्या एक ही घर की दो महिलाओं को मिल सकता है योजना का लाभ? जानिए नियम, पात्रता और शर्तें -
कांगो नदी में दो नावों की टक्कर में 30 की मौत, दर्जनों लापता -
CM डॉ. मोहन यादव की मंडला को बड़ी सौगात: 460 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन; खुलेगा टाइगर सफारी जू और रेस्क्यू सेंटर -
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: अगले साल होगी 1 लाख पदों पर सरकारी भर्ती, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
