बुधवार को करें ये उपाय, कुशाग्र बुद्धि के साथ मिलेगी अपार धन-संपत्ति

धर्म डेस्क। बुद्धि व धन की प्राप्ति के लिए बुधवार का दिन बहुत श्रेष्ठ है। ये दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन इनकी खास कृपा प्राप्त की जा सकती है। शास्त्रों के अनुसार बुध दोष शांति एवं भगवान गणेश को खुश करने के लिए कुछ खास उपाय किए जाने चाहिए।

श्री गणेश को मोदक का भोग लगाकर पूजन करने से  बुद्धि कुशाग्र होती है, सुख-सफलता की राहें बनती हैं।

 ऊँ बुं बुधाय नम: मंत्र का कम से कम एक माला जाप स्फटिक की माला से करें।

हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। इसके अतिरिक्त घी, कांसा, कर्पूर व मिश्री का दान करें।

गौ माता का पूजन करें। उन्हें रोटी में गुड़ रख कर अपने हाथ से खिलाएं या हरा चारा और गुड़ खिलाएं।

भगवान गणेश को सिंदूर का चोला अर्पित करें और दूर्वा की माला तथा गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं।

बुधवार को सुबह शुद्ध होकर कांसे की थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र लिखें तत्पश्चात थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखें। फिर गणेश मंदिर  में जाकर लड्डू अर्पित कर आएं। इस उपाय से धन लाभ होने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

यह शुभ फलदायक है
प्रातर्नमामि चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम्।
तं तुन्दिलं द्विरसनाधिपयज्ञसूत्रं पुत्रं विलासचतुरं शिवयो: शिवाय।।
प्रातर्भजाम्यभयदं खलु भक्तशोकदावानलं गणविभुं वरकुञ्जरास्यम्।
अज्ञानकाननविनाशनहव्यवाहमुत्साहवर्धनमहं सुतमीश्वरस्य।।

Exit mobile version