बुजुर्ग ने जताई CM रमन सिंह के साथ सेल्फी लेने की इच्छा
Ashutosh shukla
बिलासपुर। मोबाइल तिहार के तहत बिलासपुर में मोबाइल वितरण करने पहुंचे डॉ रमन सिंह जब हितग्राहियों को मोबाइल बांट रहे थे, इसी बीच एक वृद्ध महिला राधाबाई सोनवानी ने सरकार से मिले नए मोबाइल फोन पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई।
सीएम ने भी मना नहीं किया और खुशी-खुशी अपने हाथ मोबाइल फोन से ली सेल्फी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रमन सिंह की महत्वाकांक्षी स्काई योजना की बुधवार से बिलासपुर में शुरुआत हुई।
जनता जब तक चाहेगी सीएम रहूंगा
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता जब तक चाहेगी मैं मुख्यमंत्री बने रहूंगा। स्काई योजना के संबंध में कहा कि इसके वितरण से अमीरी-गरीबी के बीच खाई मिटेगी। डॉक्टर रमन ने कहा कि जो फोन मुख्यमंत्री के पास है, जो फोन अमर अग्रवाल के पास है, वही फोन मनरेगा में काम करने वाली महिला के पास होगा। वही फोन कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट के पास होगा, यानी ये फोन वर्ग भेद मिटाने वाला है। अमीरी-गरीबी की खाई को पाटने वाला है।
उन्होंने कहा कि अब फोन सिर्फ बात करने का माध्यम नहीं है अब इसके जरिए ट्रेन का टिकट, पढ़ाई, खेती किसानी की जानकारी हासिल की जा सकती है। आने वाले 3 महीने में हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 70 जगहों पर शिविर लगाकर मोबाइल बांटे जाएंगे।