Site icon Yashbharat.com

बुआ-भतीजे को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, हत्यारा बोला- भगवान ने सपने में दिया था आदेश

Murder

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के भावखेड़ी गांव में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने साथी के साथ मिलकर दो मासूमों की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिनकी मौत हुई है वो रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते हैं और दोनों ही नाबालिग हैं। आरोपितों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब ये दोनों मासूम सुबह शौच के लिए खेत में गए थे। इसी दौरान 12 साल की नाबालिग रौशनी और उसके भतीजे अविनाश की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले में हत्या के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर नाबालिगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए शिवपुरी भेज दिया हे। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग रिश्ते में एक दूसरे के बुआ और भतीजे हैं।

हत्यारा बोला- भगवान राम ने दिया था आदेश

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपित हाकिम यादव से जब इस मामले में पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने पागलपन का ढोंग शुरू कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि, मुझे रात में सपना आया था, जिसमें भगवान ने कहा कि राक्षसों का संहार करना है, तो मैंने कर दिया। इस हत्याकांड में इसके साथ रामेश्वर यादव नाम का शख्स भी शामिल था।

Exit mobile version