बुंदेली उत्सव में कलाकारों ने बांधा समा, विधायक ने संस्था को दिए 11 हजार रुपये
कटनी, उमरियापान। वरिष्ठ नागरिक मंच उमरियापान द्वारा विगत 25 मई को संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर बुंदेलखंडी लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कलाकारों ने मौजूद श्रोताओं को जमकर गुदगुदाया। कार्यक्रम उमरियापान ग्राम पंचायत के प्रांगण में रात्रि 8 बजे से मां सरस्वती जी के तैलियचित्र पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोती कश्यप, अध्यक्ष उमरियापान एसबीआई शाखा प्रबंधक चंदन केशरी एवं नगर के विशिष्ट अतिथितियों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। बुंदेलखंडी लोकगीत के कलाकारों आकाशवाणी गायक मनमोहन शर्मा, गायिका सुश्री तुलसिका शर्मा, अम्बर शर्मा, आकाश शर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, अनुज गुप्ता ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर सभी को जमकर हंसाया।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों व गायकों का स्वागत अध्यक्ष डॉ. आर सी मिश्रा सहित मंच के सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर किया गया। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से शुरू होकर देर रात 1 बजे तक चलता रहा जिसमें लोकगीतों के बंधे समां में दर्शक थिरकते नजर आएए साथ ही दर्शकों ने खुश होकर कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि भी दी। इस दौरान माताएं, बहिने, बुजुर्ग, युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, साथ ही सभी ने कार्यक्रम का जमकर लुप्त उठाया है।
कार्यक्रम मौजीलाल पौराणिक, डीपी त्रिपाठी, राधेश्याम गुप्ता, कालूराम चौरसिया, रामविशाल नामदेव, वैजनाथ, देवीदीन चौरसिया, दीपचंद बर्मन, गोविंद असाटी, नरेंद्र बाजपेयी, दयाराम बर्मन, टेकचंद चौरसिया, भारत नामदेव सहित वरिष्ठ नागरिक मंच सभी सदस्य एवं राजेश राजा चौरसिया, राजेश ब्यौहार, बसंत चौरसिया, विजय दुबे, जितेंद्र अरोरा, सी एल शुक्ला, पुरूषोत्तम सोनी, शैलेंद्र पौराणिक, संजू, कंधी, टीटी, मंकू चौरसिया, संदीप सोनी, आनंद मासब, सुशील, चंद्रेश चौरसिया, मनीष, धन्नू, दीपक चौरसिया, मुकेश असाटी, किशोरी कटारिया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। संचालन बसंत गर्ग ने किया, तो मंच सचिव बी सी चौरसिया ने आभार जताया।