katniLatestमध्यप्रदेश

बीजेपी में कोई राहुल-सोनिया नहीं, हम जनता के आशीर्वाद से चलते हैं परिवार के नहीं: CM हिमंता विश्वा

कटनी। जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए असम के फायरब्रांड मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शरमा ने आज साधुराम स्कूल में आयोजित सभा मे कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी गठबंधन पर तगड़ा हमला बोला तंज कसते उन्होंने कहा कि हमारे पास राहुल सोनिया जैसे आशीर्वाद देने वाले नहीं हैं हम तो जनता के आशीर्वाद से चलने वाले दल के सदस्य हैं।

wp 1694858382670

जन आशीर्वाद यात्रा में पहुंचे असम के सीएम हिमंता विश्वा

हमें जनता का हमेशा आशीर्वाद चाहिए हमें किसी परिवार का आशीर्वाद नहीं चाहिए। कमलनाथ पर भी उन्होंने तंज कसते कहा कि किसी ने मुझसे पूछा कमलनाथ के बारे में आपका क्या कहना है मैने तुरन्त कहा कमलनाथ को मैं तो बचपन से जानता हूँ वो एक थके हुए नेता हैं। ऐसा थका हुआ व्यक्ति जिसने 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कहा और 15 माह तक कर्ज माफ नहीं कर सके। श्री शरमा ने कहा किउन्हें फिर मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है जो पूरी नहीं होगी लेकिन मध्यप्रदेश की जनता मध्यप्रदेश में और देश मे नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता जरूर देगी।

wp 1694858409732

लाडली बहना योजना ने पूरे देश मे तहलका मचा दिया

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले लाडली लक्ष्मी योजना और अब लाडली बहना योजना ने सभी राज्यों में तहलका मचा कर रखा है अब सभी राज्यों बहनें लाडली बहना योजना मांग रही हैं। एक माह में एक करोड़ 30 लाख बहनों के खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह और इसे बढ़ा कर 3 हजार रुपये करने की घोषणा की देश मे चर्चा है।

असम की बहनें भी मांग रहीं लाडली बहना योजना

उन्होंने कहा कि असम में भी बहने कहती हैं कि शिवराज जी जैसी योजना लागू करो। उन्होंने कहा कि जब बहनोँ के खाते में 3 हजार रुपये आने लगेंगे तो समझों कि हर राज्य के मुख्यमंत्री को यह योजमा लागू करनी पड़ेगी।

कांग्रेस की सरकार में सड़क पर गड्ढे, ओर बिना करंट के तार थे

श्री शरमा ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो यहां रोड नहींसिर्फ गड्ढे थे। बिजली की तार थीं मगर बिजली नहीं थीं। ऐसा ही देश का हालत था। फिर से वो हालत न आने पाएं इसलिए चुनाव में भाजपा का कमल खिलाना है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। इनके जोश को देखकर तय है कि यहां फिर से भाजपा की सरकार कबिज होगी प्रदेश देश का नम्बर वन प्रदेश बनेगा।

wp 1694858367350

जन आशीर्वाद यात्रा बिलहरी रवाना

असम के मुख्यमंत्री इससे पहले जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद गणेश सिंह, विधायक संजय पाठक, विधायक संदीप जायसवाल जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधियों भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही। आशीर्वाद यात्रा साधुराम स्कूल से बिलहरी के लिए प्रस्थान कर गई।

Back to top button