Site icon Yashbharat.com

बीजेपी की महिला नेता ने पुलिसवाले को मारा थप्पड़

2018 2image 09 35 557010300bjp ll

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में भाजपा की एक महिला नेता पर पुलिसवाले को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। महिला नेता की इस हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हो गया था। घटना मंगलवार (13 फरवरी) की रात की है।

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक बीजेपी की जिला मंत्री ज्योति मिश्रा पर नकटिया चौकी पर एक सिपाही विपिन चौहान को थप्पड़ रसीदने का आरोप है। महिला नेता ज्योति मिश्रा के साथ थाने में करीब 8-10 लोग भी पहुंचे थे, जिन पर सिपाही को चौकी में ही बुरी तरह पीटने का आरोप है। हालांकि सिपाही पर भी मौका पाकर महिला नेता पर हाथ उठाने का आरोप लगा है। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है। इस मामले में महिला नेता ज्योति मिश्रा और सिपाही विपिन चौहान दोनों के ही खिलाफ मुकदमे लिखे गए हैं।

एसपी सिटी रोहित सिंह ने मीडिया को बताया- ”दो पक्ष आपस में लड़ रहे थे, दोनों ही पक्षों को चौकी पर लाया गया, इस बीच एक पक्ष के समर्थन में भाजपा नेत्री और उनके कुछ 8-10 समर्थक चौकी पर आए और बातचीत के दौरान गहमागहमी जब हुई तो उसमें महिला नेत्री हैं, उनके द्वारा पुलिस के एक सिपाही है, उनको थप्पड़ मारा गया। पुलिस के सिपाही के द्वारा भी विरोध में उनको एक थप्पड़ मारा गया। फिर उसके बाद उनके जो समर्थक हैं, उनके द्वारा सिपाही की पिटाई की गई। इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा जो पुलिस सिपाही है, उनके तरफ से भी मुकदमा लिखा गया, और जो महिला नेत्री हैं उनको झापड़ मारने के कारण वहां से भी मुकदमा लिखा गया, तो दो मुकदमें इसमें लिखे गए।”

Exit mobile version