Latestबिहार

बिहार में फिर बदले रुझान, शाम होते ही रौशन हुई लालटेन

बिहार में अभी सस्पेंस बना हुआ है। रुझानों में सुबह साढ़े 10 बजे NDA ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब आठ घंटे बाद तस्वीर एक बार फिर बदल गई, जब NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया। इस बीच, राजद भी दावा करता रहा- ‘बिहार ने बदलाव कर दिया है और महागठबंधन की सरकार बनना तय है।’

राजद के दावे की वजह
राजद के इस दावे के पीछे वजह यह है कि 18 सीटों पर वोटों का मार्जिन एक हजार से कम है। इनमें से 9 पर NDA और 8 पर महागठबंधन आगे है। 1 सीट पर बसपा आगे है। शाम साढ़े छह बजे तक 4.10 करोड़ वोटों में से तीन करोड़ यानी करीब 62% वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की। इस बार भाजपा का पूरा कैम्पेन प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे था। शाह प्रचार से नदारद थे।

गजबे बिहार, 8 घंटे बाद फिर बदला
मंगलवार सुबह जब रुझान आना शुरू हुए तो तेजस्वी यादव का महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि सरकार आसानी से बन जाए, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर बदल गई और नीतीश कुमार ने बाजी पलट दी। NDA 120 सीटों के करीब पहुंचता दिखा और अगले आधे घंटे में उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। भाजपा भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सिर्फ भास्कर का एग्जिट पोल सही साबित होता दिख रहा है, जिसमें हमने बताया था कि NDA को 120 से 127 सीटें मिल सकती हैं। शाम साढ़े छह बजे बिहार एक बार फिर बदला, जब NDA बहुमत से नीचे 120 पर आ गया।

Leave a Reply

Back to top button