Site icon Yashbharat.com

बिहार चुनाव में अब क्यों खुश नजर आ रही है कांग्रेस? जीत दर्ज करने को क्या है पार्टी के सामने बड़ी चुनौती

rahul gandhi

rahul gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेल चुकी कांग्रेस के चेहरे पर अब खुशी साफ झलक रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी उम्मीदवारों की सभाओं में जुटती भीड़ से कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता में वापसी की उम्मीद जगी है।

पर खुशी के साथ कांग्रेस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि, कोरोना के इस दौर में सभाओं में जुटे मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाना आसान नहीं है।

कांग्रेस बिहार में लंबे वक्त से सत्ता से बाहर है। प्रदेश कांग्रेस संगठन भी बहुत मजबूत नहीं है। ऐसे में पार्टी के लिए जनसभाओं में जुट रही भीड़ को वोट में तब्दील करना आसान नहीं होगा।

कांग्रेस नेता मानते हैं कि राजद अपनी सीटों पर समर्थक वोट को मतदान केंद्र तक ले जाने में सफल रहेगा। क्योंकि, उसके पास जमीनी स्तर पर संगठन है और प्रचार के दौरान मिल रहे समर्थन से कार्यकर्ता उत्साहित है, पर कांग्रेस संगठन इतना मजबूत नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी ने कई बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनका स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कोई तालमेल नहीं है। इसके साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जो टिकट दिए गए है, वह दूसरे जिलों में दिए गए हैं।

इन क्षेत्रों में उनके पास कोई अपनी टीम नहीं है। ऐसे में महामारी के दौर में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना बड़ी चुनौती है। चुनाव का जिम्मा संभाल रही केंद्रीय टीम इस बारे में रणनीति तैयार कर रही है

Exit mobile version