Site icon Yashbharat.com

बिहार चुनाव: नीतीश पर चिराग का कटाक्ष, कहा- किसी भी टॉम, डिक या हैरी से नहीं है परेशानी

yashbharatnews

बिहार में अक्तूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

ऐसे में एनडीए के घटक दलों लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी दिखाई दे रही थी।

हालांकि शनिवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अनबन की बात को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे एनडीए के चेहरे के तौर पर नीतीश कुमार के नाम से कोई समस्या नहीं है।’ पासवान ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री की काफी आलोचना की थी।

जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि लोजपा नीतीश के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी। अब चिराग ने कहा, ‘मैं भाजपा द्वारा चुने गए किसी भी टॉम, डिक या हैरी से सहमत हूं।’

उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों को एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम पर सहमत होने की आवश्यकता है। जिसमें उनका ‘बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट’ अभियान भी शामिल है।

Exit mobile version