नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एक नई पॉलिसी लेकर आया है, जिसका नाम है – नो बिल, फ्री फूड पॉलिसी। रेलवे की इस पॉलिसी का मतलब है कि खाने का बिल नहीं तो पैसा नहीं। यानी यदि आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और आपको फूड वेंडर खाने का बिल नहीं देता है तो खाने का पैसा नहीं लगेगा। यह नई पॉलिसी इंडियन रेलवे द्वारा इस वजह से लाई गई है क्योंकि रेलवे में कई बार खाना खरीदने पर बिल नहीं दिया जाता है।
गौरतलब है कि बीते कई माह से मुसाफिरों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई योजनओं की शुरुआत की गई है, जिससे रेलवे यात्रियों को सीधे तौर पर इसका फायदा भी मिल रहा है। भारतीय रेलवे ना सिर्फ ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या को खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रही है बल्कि टिकट आरक्षण में आने वाली समस्याओं को सुलझाने का भरपूर प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं, अभी कुछ समय पहले ही रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर मिलने वाले खाने के सामानों के वास्तविक मूल्य की सूची जारी की थी इससे लोगों को ठगी का शिकार होने से बचने का फायदा मिला।
तय दाम से अधिक कीमत वसूलने की आतीं हैं शिकायतें –
रेल यात्रियों की यह भी शिकायत है कि उनसे खाने की तय दाम से अधिक कीमत वसूली जाती है, और इस समस्या से निपटने के लिए हाल ही में रेलवे ने खाद्य सामानों के वास्तविक दामों की सूची जारी की थी। जिससे यात्रियों को वास्तविक दाम से अधिक पैसे ना देने पड़ें। अब रेलवे के इस फैसले से उम्मीद है अब यात्रियों से ट्रेनों में खाने की अधिक कीमत वसूली नहीं जाएगी।
ऐसे लाएगा जाएगा पॉलिसी को अमल में –
नई योजना के मुताबिक, रेलवे ने कहा है कि यात्री अब खाना लेने के बाद इसका बिल मांगें और अगर कोई वेंडर बिल देने से मना करता है तो खाने के पैसे न दें। इस नई पॉलिसी का नोटिस को उन सभी ट्रेनों में लगाएं जाने का विचार किया जा रहा है जिन ट्रेनों में यात्री यात्रा के दौरान खाना खरीदते हैं। यह नई योजना ठीक से काम कर रही है या नहीं इसके लिए रेलवे इंसपेक्टरों को बहाल करेगी जो इस बात की निगरानी करेंगे कि यात्रियों से तय दाम के मुताबिक पैसे लिए जा रहे हैं या नहीं और इसका सही-सही बिल दिया जा रहा है या नहीं दिया जा रहा है।
बीते साल के अप्रैल से अक्टूबर माह में मिली थीं 7000 से अधिक शिकायतें –
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेलवे के अफसरों ने इस पॉलिसी को लाने की मुख्य वजह बताते हुए कहा है कि खाना देने वाले वेंडर यात्रियों को मांगने के बावजूद खाने की बिल नहीं देते हैं। पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच रेलवे को खाने की अधिक कीमत वसूले जाने संबंधी 7000 से अधिक शिकायतें मिली थीं।
रेलमंत्री के निर्देश के बाद उठाया गया यह कदम –
यह कदम रेलमंत्री पीयूष गोयल के उस निर्देश के बाद उठाया गया है जिसमें उन्होंने रेलवे से ऐसे वेंडरों और खाना देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। रेलमंत्री ने आदेश दिया है कि अगर कोई वेंडर खाने के बॉक्स के ऊपर कीमत को नहीं लिखता है तो उसका लाइसेंस रद कर दिया जाना चाहिए। पिछले साल रेलवे ने दो केटररों के कॉन्ट्रेक्ट को अधिक कीमत वसूलने की शिकायत की वजह से रद कर दिया था। इसके अलावा कई साथ ही कई कैटरर्स पर भारी जुर्माना भी लगाया गया।
-
फर्जी सिम जारी करने वाला पीओएस एजेंट गिरफ्तार, 98 सिम जब्त,माधवनगर पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी में सिम के इस्तेमाल का खुलासा -
ढीमरखेड़ा में लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक,जितेंद्र मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, सदानंद कोल सचिव, नीलेश पौराणिक उपाध्यक्ष और सुजीत शुक्ला संगठन सचिव मनोनीत -
प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में गूंजी समाजहित की आवाज, सिंधीयत और प्रतिनिधित्व के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन -
सौम्या रांधेलिया बनीं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री -
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर -
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया गणेश चौक का स्थल निरीक्षण,गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक विशेष साफ-सफाई, कीटनाशक दवा के छिड़काव एवं प्रकाश व्यवस्था के दिए निर्देश -
आधी रात जरूरतमंद बच्ची के लिए देवदूत बना आरक्षक, तत्काल किया रक्तदान -
स्कूली वाहनों की सघन जांच, चार पर कार्रवाई,फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस में कमी मिलने पर 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूला -
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान: मिट्टी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -
छात्रों को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जोड़ने कांग्रेस की रणनीति, महत्वपूर्ण बैठक संपन् -
खेत के पास मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप रीठी के देवरी गांव की घटना, तारों में फंसने से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू -
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण -
कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से: जिले में बने 51 केंद्र, एग्रीस्टेक पोर्टल से होगा भूमि व फसल का सत्यापन -
बढ़ी मुआवजा राशि पास कराने के बदले पटवारी ने आदिवासी किसान से मांगे 80 हजार, 47 हजार लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, बाइक की डिग्गी से बरामद हुई रिश्वत की रकम -
उज्जैन का ‘खड़े हनुमान मंदिर’ विवाद: उमा भारती की एंट्री, सीएम मोहन यादव से बोलीं- ‘भोपाल मॉडल’ अपनाकर बचाएं 170 साल पुरानी धरोहर -
भिंड में लहार-सिकरी मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, मां-बेटे की मौके पर ही मौत; एक गंभीर घायल ग्वालियर रेफर -
जैन साध्वी बनने की इच्छा रखने वाली 20 वर्षीय युवती को MP हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत: ‘बालिग नागरिक को धर्म और जीवन के फैसले चुनने की पूरी आजादी’ -
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल: निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी ₹7,500 प्रति माह छात्रवृत्ति, NEET, JEE और CLAT की राह होगी आसान
