Site icon Yashbharat.com

बिल गेट्स, बराक ओबामा, Joe Biden समेत कई हस्तियों के Twitter अकाउंट हैक

16 07 2020 obama gates bidden16

Twitter Accounts Hacked: अमेरिका की कई शख्सियतों के Twitter Account बुधवार को हैक कर लिए गए। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक Bill Gates, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Barack Obama, पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति Joe Biden, दिग्गज उद्योगपति जेफ बेजोस, वॉरेन बफेट और आईफोन निर्माता कंपनी Apple समेत कई प्रमुख हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक किए गए।

हैकर इन अकाउंट्स से ट्वीट कर रहे है और बिटक्वाइन मांग रहे हैं। हैकरों ने माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘हर कोई मुझसे वापस देने को कह रहा है और अब समय आ गया है। मैं अगले 30 मिनट में बीटीसी एड्रेस पर भेजे गए सभी पेमेंट को दोगुना कर रहा हूं। आप मुझे एक हजार डॉलर भेजिए और मैं आपको दो हजार डॉलर वापस भेजूंगा।’

इस मामले में Twitter ने यह कहा:

पोस्ट किए जाने के कुछ मिनटों के बाद ही ये Tweet डिलीट भी हो गए और यह पता नहीं चल पाया कि इन हस्तियों के ट्विटर अकाउंट को किसने निशाना बनाया। ट्विटर ने इस घटना के कुछ देर बाद ही ट्वीट और रिट्वीट फंक्शन को डिसेबल कर दिया। इस घटना के बाद Twitter ने कहा, ट्विटर हैक होने की हमें जानकारी है। हम अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं। इसे ठीक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस बारे में जल्दी ही अपडेट दिया जाएगा। हम इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं, जिसके चलते यूजर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट नहीं कर पा रहे होंगे और न ही पासवर्ड रिसेट कर पा रहे होंगे।

इस मैसेज से यह लगता है कि क्रिप्टोकरंसी स्कैम के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। जिन लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक किए गए उनमें इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट भी शामिल हैं। Apple के अकाउंट से लिखा गया कि हम अपने लोगों को कुछ देना चाहते हैं। उम्मीद है कि आप भी सपोर्ट करेंगे। आप जितने भी बिटकॉइन भेजेंगे, उन्हें डबल कर लौटाया जाएगा। यह केवल 30 मिनट के लिए है। एलन मस्क के अकाउंट पर लिखा गया कि Covid-19 की वजह से मैं लोगों को बिटकॉइन डबल करके दे रहा हूं। यह सब सुरक्षित है।

Exit mobile version